Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 25/3/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज अपने वार्ड के अंतर्गत पंडित खेड़ा एवं अमौसी गौरी क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में पार्षद गीता देवी गुप्ता का निरीक्षण व जनसंपर्क अभियान तेज

आज दिनांक 25/3/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज अपने वार्ड के अंतर्गत पंडित खेड़ा एवं अमौसी गौरी क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान पार्षद जी ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी मूलभूत समस्याओं जैसे बिजली, सफाई व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। कई स्थानों पर लाइट की समस्या पाए जाने पर उन्होंने तत्काल समाधान हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया और जहां आवश्यकता है, वहां नई लाइटें लगवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पार्षद गीता देवी गुप्ता जी सफाई व्यवस्था को लेकर भी काफी सजग एवं सख्त नजर आईं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी पार्षद जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। पार्षद जी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है, जिसके चलते क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments