केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास के दौरान जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला के गोमती नगर आवास गए। जहां लखनऊ के पारंपरिक और विविधतापूर्ण व्यंजनों को दुनिया के सामने लाकर राजधानी की खान-पान संस्कृति को बढ़ावा देने के
उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा और सराहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारीयों ने पुराने चौक, राजा बाजार की मशहूर दुकानों में बने गाय के दूध से तैयार लखनऊ का मशहूर मक्खन मलाई , दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी,चाट का लुत्फ़ उठाया।
कुछ समय पहले ही राजधानी लखनऊ को शहर की सांस्कृतिक समृद्धि, खान-पान की परंपराओं और रचनात्मक क्षमता के आधार पर यूनेस्को (UNESCO) द्वारा ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में चुना गया था।




0 Comments