सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम में जन आक्रोश महिला पदयात्रा: मातृशक्ति ने भरी हुंकार, जनविरोधी राजनीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
सरोजनी नगर क्षेत्र में जनभावनाओं की आवाज को सशक्त रूप से उठाते हुए आज मंडल सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम में हाइडिल चौराहा से गौरी बाजार तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। महिलाओं के नेतृत्व में निकली इस विशाल पदयात्रा में क्षेत्र की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना प्रबल आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के पुतलों का दहन कर विरोधी दलों की जनविरोधी सोच और भ्रामक राजनीति के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
यह जन आक्रोश महिला पदयात्रा क्षेत्र में महिलाओं की जागरूकता, संगठन शक्ति और जनसरोकारों के प्रति उनकी सजगता का सशक्त प्रदर्शन रही। मातृशक्ति ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता अब झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है। महिलाओं ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि समाज और राष्ट्रहित के विरुद्ध काम करने वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा
जन आक्रोश महिला पदयात्रा में नगर मंत्री श्री राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री के. के. श्रीवास्तव, टीम राजेश्वर से श्री प्रदीप मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता अरमान पटेल युवराज गुप्ता महामंत्री श्री राजन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, सेक्टर संयोजक श्री प्रदीप सिंह, श्री शशि सिंह, श्री विनीत सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री दशरथ यादव, श्री अनूप मौर्य, भाजपा कार्यकर्ता श्री जितेंद्र कुमार (जीतू), श्री दिनेश कुमार लोधी (उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा), मंडल संयोजिका अर्चना सिंह ठाकुर श्रेया भवानी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस जन आक्रोश महिला पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “महिलाएं अब केवल घर की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने में भी निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। आज की यह जन आक्रोश महिला पदयात्रा इस बात का प्रमाण है कि मातृशक्ति जनहित, राष्ट्रहित और समाजहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती से खड़ी है। जनता अब उन नेताओं को पहचान चुकी है जो केवल भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं। सरोजनी नगर की जागरूक मातृशक्ति विरोधी दलों की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक और सशक्त जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
पद यात्रा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रहित, महिला सम्मान और जनसरोकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि सरोजनी नगर की जनता सजग है, संगठित है और जनविरोधी राजनीति का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।




0 Comments