Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 28/4/26को सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद माननीय श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए काशीराम कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पार्षद जी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई।

पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने काशीराम कॉलोनी में सुनी जनसमस्याएं, कैलाश बिहार में नई स्ट्रीट लाइट लगवाकर दी सौगात

आज दिनांक 28/4/26को सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद माननीय श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए काशीराम कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पार्षद जी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई।

माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की लाइट व्यवस्था का भी जायजा लिया और जहां-जहां प्रकाश व्यवस्था बाधित थी, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके उपरांत माननीय पार्षद जी कैलाश बिहार पहुंचीं, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य कराया। पार्षद जी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नई स्ट्रीट लाइटों के स्थापना कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नई स्ट्रीट लाइट लगने से कैलाश बिहार क्षेत्र में रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक गली और मोहल्ले में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना ही उनका संकल्प है, और इसके लिए वह निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रही हैं।

क्षेत्रवासियों ने माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के इस जनहितकारी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद जी निरंतर जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments