गहरू क्षेत्र में सड़क निर्माण प्रस्ताव को लेकर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचीं पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता
आज दिनांक 10/05 /2026 को माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता आज गहरू क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रस्ताव को लेकर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,इस विषय को पार्षद जी ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र वासियों से चर्चा की।।
निरीक्षण के दौरान माननीय पार्षद जी ने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए पार्षद जी ने मौके पर ही तत्काल लाइट लगवाने का कार्य कराया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, प्रकाश एवं साफ-सफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैं निरंतर कार्य करती रहूंगी। किसी भी क्षेत्रवासी को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा।”
उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।


0 Comments