जीणेधार के बाद श्री श्याम मंदिर में भव्य पंचामृत स्नान, निशान यात्रा व भजन संध्या का आयोजन 14 मई को
कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 14 मई 2026, दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 8:00 बजे बाबा श्याम के दिव्य पंचामृत स्नान से होगी। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना तथा 9:30 बजे भव्य आरती संपन्न कराई जाएगी।
इसके बाद प्रातः 10:00 बजे विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो क्षेत्र के पांच मंदिरों का भ्रमण करते हुए शिव श्री श्याम मंदिर खाटू श्याम पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार प्रातः 11:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 4:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें बाबा श्याम के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। रात्रि 7:00 बजे आरती के साथ कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
श्री श्याम परिवार, राम प्रसाद खेड़ा आलमबाग लखनऊ ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।



0 Comments