Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अलायंस क्लब इंटरनेशनल के घटक कृपार्थ क्लब डिस्ट्रिक्ट 137 द्वारा मंगलवार को परिवर्तन चौक स्थित मंदिर परिसर में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

 परिवर्तन चौक पर राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अलायंस क्लब इंटरनेशनल के घटक कृपार्थ क्लब डिस्ट्रिक्ट 137 द्वारा मंगलवार को परिवर्तन चौक स्थित मंदिर परिसर में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में प्रसाद स्वरूप खस्ता, छोला, आलू की सब्जी, फ्रुटी एवं शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उठाया। आयोजन का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता करना रहा

कार्यक्रम में आशीष राज श्रीवास्तव, दीपाली राज श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा सहित मंदिर के सेवादारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की सेवा ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

भंडारे के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Post a Comment

0 Comments