लखनऊ: सरोजिनी नगर में वीरांगना उदा देवी पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, केक काटकर दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। सरोजिनी नगर क्षेत्र के बंथरा स्थित बादेखेड़ा गांव में 30 जून को वीरांगना उदा देवी पासी जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन श्री नरपत सुमन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा केक काटकर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर जी के प्रतिनिधि श्री जितेंद्र रावत एवं बंथरा चेयरमैन पुत्र प्रतिनिधि श्री संदीप रावत उपस्थित रहे। उन्होंने वीरांगना उदा देवी के जीवन, शौर्य और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तेजी राम, बाबू विशंभर रावत (पूर्व प्रधान), डॉ. गुरु प्रसाद लोधी, वीरेंद्र रावत, सूरज सिंह, संदीप कुमार (मीडिया प्रभारी), शिव बरन सिंह, बहराइची प्रसाद, राधे लाल, अमितेश कुमार, अंश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर वीरांगना उदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना उदा देवी ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी सेना का डटकर मुकाबला किया और अनेक अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया। उनके शौर्य और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प और वीरांगना उदा देवी के आदर्शों पर चलने के संदेश के साथ हुआ।


0 Comments