लखनऊ: नगर पंचायत बंथरा में वीरांगना उदा देवी पासी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
लखनऊ। नगर पंचायत बंथरा के चेयरमैन कार्यालय में वीरांगना उदा देवी पासी जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा केक काटकर उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना उदा देवी पासी जी के अदम्य साहस, वीरता, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उदा देवी पासी जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी वीरगाथा सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
इस अवसर पर संदीप रावत, ललित रावत, सुभाष रावत, गंगाराम रावत, अमर, अनुराग, अरविंद, आकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन वीरांगना उदा देवी पासी जी को शत-शत नमन एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।





0 Comments