Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रकाश पाल जी के पदभार ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता ने उपस्थित होकर उन्हें

ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रकाश पाल जी के पदभार ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता ने उपस्थित होकर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर आदरणीय श्री प्रकाश पाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछड़ा मोर्चा प्रदेश में  संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रकाश पाल जी का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री संजय गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा और अधिक सशक्त एवं गतिशील होकर प्रदेश में संगठन विस्तार तथा सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पदभार ग्रहण समारोह उत्साह, उमंग एवं कार्यकर्ताओं के जोश के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments