जनसंपर्क अभियान के तहत पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया क्षेत्र का व्यापक भ्रमण, सुनीं जनसमस्याएं
लखनऊ। माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता (सरोजिनी नगर प्रथम) ने आज गंगादीन खेड़ा, दरोगा खेड़ा एवं अमौसी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत व्यापक निरीक्षण एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने जल निकासी, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से पार्षद जी को अवगत कराया। पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए तथा कई समस्याओं का तत्काल समाधान भी कराया।
इस अवसर पर पार्षद जी ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान कराना उनका कर्तव्य एवं दायित्व है। उन्होंने कहा कि वह निरंतर क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत होती हैं और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा
क्षेत्रवासियों ने पार्षद जी के जनसंपर्क अभियान, सक्रिय कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि पार्षद जी हमेशा जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का कार्य करती हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्षद जी ने क्षेत्र के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




0 Comments