Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय विकास मंच के बैनर तले "सोनम वांगचुक समर्थन व युवा भविष्य पग यात्रा" का शुभारंभ

राष्ट्रीय विकास मंच के बैनर तले "सोनम वांगचुक समर्थन व युवा भविष्य पग यात्रा" का शुभारंभ

हरदोई से लखनऊ तक निकलेगी पदयात्रा

देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् श्री सोनम वांगचुक जी देश के युवाओं के भविष्य व लोकतंत्र की रक्षा ,शिक्षा सुधार, पेपर लीक ,व अन्य मुद्दों को लेकर आज देश के युवाओं के भविष्य के लिए 20 वां दिन भी भूख हड़ताल पर युवाओं व देश के लिए लड़ाई लड़ रहे संघर्ष कर रहें हैं उनके समर्थन में तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय विकास मंच द्वारा "सोनम वांगचुक समर्थन व युवा भविष्य पग यात्रा" का शुभारंभ किया जाएगा।


यह पग यात्रा *हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित नेवादा चौराहा* से प्रारंभ होकर *लखनऊ के परिवर्तन चौक* तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के अधिकारों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

राष्ट्रीय विकास मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि सोनम वांगचुक जी द्वारा जलवायु, शिक्षा और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को देशभर में समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में हरदोई से लखनऊ तक यह पदयात्रा जनजागरण का माध्यम बनेगी।


पदयात्रा के दौरान तमाम युवा , किसान साथियों का समर्थन मिल रहा है इस सोनम वांगचुक समर्थन व युवा भविष्य पग यात्रा में । मंच ने आमजन, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें।

मुख्य मांगें:*

1. सोनम वांगचुक जी के आंदोलन को नैतिक समर्थन

2. युवाओं के लिए रोजगार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

3. पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्राथमिकता

4. शिक्षा में सुधार हो 

5. पेपर लीक जैसी समस्याओं का अंत हो 



*यात्रा का शुभारंभ:* नेवादा चौराहा, अतरौली थाना क्षेत्र, हरदोई  

*गंतव्य:* परिवर्तन चौक, लखनऊ


राष्ट्रीय विकास मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विकास रावत जी राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विज्ञान वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी विजय रावत राष्ट्रीय संयोजक अजय रावत जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मराज रावत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह यादव मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार जिला अध्यक्ष हरदोई सुनील कुमार मंडल उपाध्यक्ष नीरज लोधी व तमाम पदाधिकारी वह युवा के छात्र साथी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments