Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ एसपी चमोली की कप्तानी में नशा तस्करों पर लगातार कड़ा प्रहार, हिस्ट्रीशीटर तस्कर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे*

ऑपरेशन प्रहार जारी: कर्णप्रयाग पुलिस के शिकंजे में आया स्मैक तस्कर

3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ तस्कर गिरफ्तार*


एसपी चमोली की कप्तानी में नशा तस्करों पर लगातार कड़ा प्रहार, हिस्ट्रीशीटर तस्कर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे*

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार* की कप्तानी एवं सतत मॉनिटरिंग में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस को कर्णप्रयाग बाजार, गांधीनगर, आईटीआई रोड एवं सुभाष नगर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा शाम के समय अवैध नशे का सेवन एवं तस्करी किए जाने संबंधी लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं।


इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम गठित कर सुरागरसी-पतारसी शुरू की गई। 17 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा आश्रम के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।


पूछताछ एवं विधिक तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से *3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)* बरामद हुई।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *सूरज सिंह नेगी पुत्र स्व. गोविन्द सिंह नेगी, निवासी ग्राम सगर, पोस्ट गवाड़ देवलधार, थाना गोपेश्वर, जनपद चमोली, उम्र 33 वर्ष* के रूप में हुई।


बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0-22/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।


*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी एवं अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध पहले से निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—


मु0अ0सं0-44/2019, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना राजपुर, जनपद देहरादून।

मु0अ0सं0-44/2023, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना राजपुर, जनपद देहरादून।

मु0अ0सं0-22/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना गोपेश्वर, जनपद चमोली।


*पुलिस टीम*


1 - वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी

2- उ0नि0 वीरपाल सिंह

3-हे0कां0 प्रकाश कंडवाल

4-कां0 नरेश नेगी 

5-कां0 रविकांत  एस. ओ. जी.

6- कां0 सलमान एस. ओ. जी.

Post a Comment

0 Comments