एस.आर. ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंगों में रंगे नौनिहाल
लखनऊ, 15 अगस्त 2026: बख्शी का तालाब स्थित एस.आर. ग्लोबल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सुष्मिता सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रगान और 'भारत माता की जय' के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के माननीय चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन में अपनाए। उन्होंने युवाओं को देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताते हुए ईमानदारी व समर्पण के साथ कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक और नाटकीय प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने मधुर गीतों और जीवंत अभिनय के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बलिदान को याद किया। विशेष रूप से महात्मा गांधी के किरदार में विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि “तिरंगा केवल हमारा ध्वज नहीं, बल्कि हमारी पहचान, गौरव और अटूट प्रेम का प्रतीक है।” 'वंदे मातरम्' के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।





0 Comments