एल्डिको चौराहे पर शहीदों के सम्मान में भव्य ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के 80वें राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त को एल्डिको चौराहे पर शहीदों के सम्मान और देश की आजादी का उत्सव मनाने के लिए भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में संपन्न हुआ।
व्यापार मंडल की ओर से जिला महासचिव आशुतोष खरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता (गप्पू), जिला उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत एवं अमन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार समेत क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने देश के महान बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। इस दौरान पूरा एल्डिको चौराहा “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।






0 Comments