लखनऊ पुलिस मुख्यालय में खास अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, DGP राजीव कृष्ण को बालिकाओं ने बांधी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास और भावुक अंदाज में मनाया गया। आदर्श माध्यमिक विद्यालय की 20 बालिकाएं पुलिस मुख्यालय पहुंचीं और पुलिस महानिदेशक DGP राजीव कृष्ण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण भी रहा।
इस अवसर पर DGP राजीव कृष्ण ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता, सुरक्षा तथा विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया।
पुलिस मुख्यालय में बालिकाओं द्वारा अधिकारियों को राखी बांधने का यह दृश्य मौजूद लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।




0 Comments