Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर जोरदार संयुक्त प्रदर्शन किया।

27.08.2026 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस*लखनऊ जिला इकाई

5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी

लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर जोरदार संयुक्त प्रदर्शन किया। 


फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत नवंबर से 3 माह तक इन्हीं मांगों हेतु बैंककर्मियों द्वारा अनेको प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स (ट्विटर) अभियान तथा 27 जनवरी 2026 को *एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल* भी की गईं, परंतु केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। अतः बाध्य होकर फोरम की केंद्रीय समिति ने पुन: संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।

 

आज के प्रदर्शन और सभा में काम. वाई के अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डी के सिंह, लक्ष्मण सिंह, एस के संगतानी, वी के माथुर, संदीप सिंह,अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, स्वाति सिंह आदि विभिन्न घटक दलों के बैंक नेताओं ने *केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी दी।*


इनके अतिरिक्त यू पी दुबे, आर एन शुक्ला, शकील अहमद, विभाकर कुशवाहा, दीपक सिंह, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र जोशी आदि बैंक नेताओं ने कहा *इस बार हम अपनी मांगे हर हाल में लेकर रहेंगे।*


अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया इसी क्रम में 30 अगस्त को एक्स (ट्विटर) अभियान, 3 सितंबर को पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैजधारण तथा 11 सितंबर को *एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल* आहूत की गई है।


अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी)

( मो. 7355 7345 44 )

Post a Comment

0 Comments