समाजसेविका शशि प्रभा जी के तेरहवीं संस्कार में पहुंचीं पार्षद गीता देवी गुप्ता जी, अर्पित की श्रद्धांजलि
आज दिनांक 26/8/26 सरोजिनी नगर प्रथम की समाजसेविका एवं क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहीं शशि प्रभा जी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी उनके निवास पर पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का इस संसार से चले जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। दुःख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। उन्होंने समाजसेविका शशि प्रभा जी के सामाजिक योगदान एवं उनके सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य सदैव लोगों के बीच याद किए जाते रहेंगे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



0 Comments