Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 26/8/26इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम में महिलाओं के हित एवं सम्मान को लेकर की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी, सरोजिनी नगर प्रथम ने सराहना

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत

आज दिनांक 26/8/26इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम में महिलाओं के हित एवं सम्मान को लेकर की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी, सरोजिनी नगर प्रथम ने सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की बहनों के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की। रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को दर्शाता है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मतदाता पहचान पत्र दिखाकर सार्वजनिक परिवहन में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा भी अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी कदम है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बहनों को साड़ी एवं मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए की गई ये घोषणाएं सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को प्रदर्शित करती हैं।

माननीय पार्षद जी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों और माताओं के हित में लिए गए ऐसे निर्णय निश्चित रूप से उनके जीवन में सुविधा और सम्मान बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments