Ticker

6/recent/ticker-posts

महानिदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

महानिदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन


लखनऊ, 15 अगस्त 2026।


महानिदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री सुहास एल.वाई. द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर महानिदेशालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments