शंकरी सिंह ने पैतृक गाँव बनी में मेधावी छात्रों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया
बनी ,बंथरा । आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शंकरी सिंह ने अपने पैतृक गाँव बनी में प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के मेधावी छात्रों को साइकिल प्रदान कर उनकी प्रतिभा और मेहनत को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सोमेन वर्मा, अर्पित कश्यप, सौम्या सिंह, महक, अवि, सौम्या कश्यप आदि बच्चों को साइकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बनी श्री रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान श्री राकेश सिंह, प्रधानाचार्य जूनियर हाईस्कूल श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय श्रीमती सरोज यादव, विनय दीक्षित, श्री शिव नारायण सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री विनोद पाल, श्री अजय सिंह, श्री रमेश कश्यप, अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में शंकरी सिंह ने कहा कि बच्चों की आँखों में चमक और चेहरों पर खुशी देखकर मन प्रसन्न हो गया। यही वह विद्यालय है जहाँ से मैंने भी अपनी शिक्षा की शुरुआत की थी। आज अपने उसी विद्यालय के बच्चों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही असली शक्ति है और मेधावी छात्रों का सम्मान समाज का कर्तव्य है। आशा है ये साइकिलें इन बच्चों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देंगी।
शंकरी सिंह ने सभी उपस्थित जनों, विद्यालय परिवार और बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



0 Comments