Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला गिन्दन खेड़ा में राजेंद्र जी के मकान से शत्रुघ्न के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया

पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के प्रयासों से गिन्दन खेड़ा में नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शुभारंभ,वर्षों पुरानी समस्या


लखनऊ। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला गिन्दन खेड़ा में राजेंद्र जी के मकान से शत्रुघ्न के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। यह कार्य माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, माननीय पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर, युवा नेता श्री नीरज सिंह एवं माननीय नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के प्रयासों से कराया जा रहा है।



इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक नागेंद्र यादव, हरिराम, शत्रुघ्न, राजकुमार, सुनील शुक्ला, रोहित यादव, दीपक सिंह, शिव शंकर सिंह, रविंद्र यादव, आदित्य यादव, पवन यादव, किरण यादव, गीता देवी, विमला देवी, सोनाली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां लंबे समय से सड़क एवं जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। जर्जर रास्ते के कारण छोटे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में सड़क, नाली, जलनिकासी, प्रकाश एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आती हैं, उनका यथासंभव शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments