आज़ाद नगर की नूरी जमा मस्जिद से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर वाली मस्जिद में किया समापन
*(शकील अहमद)*
*सरोजनी नगर (लखनऊ)।* ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में आजाद नगर नूरी जमा मस्जिद के मौलाना नईम कादरी ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की। जुलूस में मौलाना के पहुंचते ही फूलों की बारिश कर उनका जोरदार स्वागत किया। आज़ाद नगर की नूरी जमा मस्जिद से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर वाली मस्जिद में समापन किया। इस दौरान लोगों में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल मौलानाओं और जिम्मेदार लोगों ने भी अकीदतमंदों से पुलिस-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस पुलिस की गाइडलाइन और प्रशासन के सहयोग से निकाला जा रहा है तथा सभी लोग व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।मौलाना ने सबील पर नजर दी और मौजूद लोगों के बीच तबर्रुक तकसीम किया। कार्यक्रम में एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। जुलूस में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अंजुमनों की शिरकत और जगह-जगह की गई सबील व लंगर की व्यवस्था ने पूरे माहौल को खिदमत, भाईचारे और धार्मिक आस्था से सराबोर कर दिया। जुलूस के दौरान दिखाई दिया यह मेल-मिलाप लखनऊ की सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के तौर पर सामने आया। इसमें आज़ाद नगर नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना नईम क़ादरी साहब, सदर हाजी रमजान अली, हाफ़िज़ कलामुद्दीन, मांतीन, हाजी शफ़ीक़, रब्बानी,नफ़ीस अली , अनीस अली, डॉ शकील के साथ मोहल्ले के तमाम नौजवान मोहम्मद साहब के चाहने वाले शामिल हुए।

0 Comments