बंथरा में निकली विशाल बाइक तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा सरोजिनी नगर
राजधानी लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत बंथरा में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे से सजी बाइक और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कैंप कार्यालय से शुरू हुई यात्रा जनाबगंज, कटीबगिया, लतीफ नगर, भटगांव, रामचौरा एवं हनुमान मंदिर होते हुए पुनः कैंप कार्यालय पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया और तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामावती रावत जी, माननीय विधायक प्रतिनिधि राजेश त्रिपाठी जी, उमाशंकर त्रिपाठी जी, के.एन. सिंह जी, अजीत सिंह जी, नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत जी, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत जी, वीरू चौरसिया जी, बाबा गुप्ता जी, इरशाद अली जी, सभासद आशीष गौतम जी, सभासद हुकुम सिंह जी, बृजेश जी, रेनू सिंह जी, वीरेंद्र रावत जी, पप्पन सिंह, सुभाष पासी जी, प्रदीप रावत जी, राजकुमार गौतम जी, अंकित गौतम जी, बच्चू लाल पासी जी, रामधर रावत जी, दीपू गौतम जी, अर्जुन रावत जी, इमरान खान जी, पिंटू रावत जी, आदित्य रावत जी, शौकत अली जी, अमित रावत जी, विकास पासी जी, आशीष रावत जी, एंकर रावत जी एवं दिलीप रावत जी सहित बड़ी संख्या में साथी मौजूद रहे।जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत
तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों के अपार स्नेह और सहयोग से यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बना। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
प्रधान पीनू हिमांशु रावत ने जताया आभार
आयोजक प्रधान पीनू हिमांशु रावत ने यात्रा में शुरू से लेकर अंतिम पड़ाव तक साथ देने वाले सभी छोटे-बड़े भाइयों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर कदम बढ़ाना ही देशभक्ति की सच्ची भावना है। सभी का प्यार, सहयोग और साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि “आज तिरंगे के सम्मान में जो कदम साथ चले हैं, यही एकजुटता और भाईचारा आगे भी हमारे रिश्तों की पहचान बना रहे।”
🇮🇳 देशभक्ति के नारों से गूंजा बंथरा
विशाल बाइक तिरंगा यात्रा के दौरान “हर दिल में भारत, हर हाथ में तिरंगा”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से नगर पंचायत बंथरा सहित पूरा सरोजिनी नगर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
🇮🇳 भारत माता की जय!
🇮🇳 वंदे मातरम्!
🇮🇳 जय हिंद!







0 Comments