जन्माष्टमी से पहले इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन श्री मो. मुश्ताक एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने इस्कॉन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, शांति, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया।
मंदिर एवं आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा जाम की स्थिति से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी नजर, प्रभावी चेकिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। मंदिर परिसर और आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के बीच लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है।





0 Comments