Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। भारी बरसात को देखते हुए जहां विभागीय स्तर पर सड़क खोदने और निर्माण कार्यों पर रोक के निर्देश बताए जा रहे हैं, वहीं लाटूश रोड स्थित शुक्ला स्वीट के सामने कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर गड्डा खोदे जाने का मामला सामने आया है।

विभागीय रोक के बावजूद लाटूश रोड पर खोदा जा रहा गड्डा, निजी काम का आरोप

लखनऊ। भारी बरसात को देखते हुए जहां विभागीय स्तर पर सड़क खोदने और निर्माण कार्यों पर रोक के निर्देश बताए जा रहे हैं, वहीं लाटूश रोड स्थित शुक्ला स्वीट के सामने कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर गड्डा खोदे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और उसके सहयोगी द्वारा निजी कार्य के लिए सड़क की खुदाई कराई जा रही है।


बताया जा रहा है कि जिस समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और जलभराव व सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है, ऐसे समय में सड़क खोदने का कार्य सवाल खड़े कर रहा है। आरोप यह भी है कि कार्य कराने वाला सहयोगी विभाग में किसी अधिकृत पद पर नहीं है, इसके बावजूद उसके स्तर से निजी कार्य कराया जा रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खुदाई से राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बरसात के दौरान गड्ढे में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।


अब सवाल यह है कि विभागीय रोक के बावजूद आखिर किसके संरक्षण में यह कार्य कराया जा रहा है? क्या संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर जांच करेगा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर बड़े पद के संरक्षण के आरोपों के बीच मामला दब जाएगा? स्थानीय लोग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments