Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। जनप्रतिनिधित्व को केवल विधानसभा में प्रतिनिधित्व तक सीमित न रखते हुए जनता के बीच लगातार उपस्थित रहने और उनकी समस्याओं को उनके द्वार तक जाकर सुनने के उद्देश्य से सरोजिनीनगर में ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान चलाया

जनता की दहलीज तक समाधान का संकल्प; डॉ. राजेश्वर सिंह की ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ पहल का 184वां सप्ताह सरसवां में संपन्न 

बुजुर्गों की सेहत का सहारा बना डॉ राजेश्वर सिंह का जनसेवा अभियान; 85 लोगों की नेत्र जांच, 78 जरूरतमंद बुजुर्गों को मिलेंगे चश्मे



हर बच्चे को हुनर और हर युवा को अवसर; सरसवां में 192वां बॉयज और 132वां गर्ल्स यूथ क्लब 

शिक्षा की राह आसान करने की पहल; चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित, टीम राजेश्वर हर सप्ताह पहुंच रही जनता के बीच


लखनऊ। जनप्रतिनिधित्व को केवल विधानसभा में प्रतिनिधित्व तक सीमित न रखते हुए जनता के बीच लगातार उपस्थित रहने और उनकी समस्याओं को उनके द्वार तक जाकर सुनने के उद्देश्य से सरोजिनीनगर में ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह की यह पहल लगातार 184 सप्ताह से हर सप्ताह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों तक पहुंच रही है। हर सप्ताह टीम राजेश्वर नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनती, समझती और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में कार्य करती है।

अभियान का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को समझना, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और समाधान की प्रक्रिया को नागरिकों के क्षेत्र तक पहुंचाना है। इसी निरंतर प्रयास के तहत अभियान के 184वें सप्ताह का आयोजन रविवार को अर्जुनगंज मंडल के सरसवां क्षेत्र में किया गया। इस दौरान 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें वृद्धा एवं विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क एवं नाली, नाला निर्माण, सोलर लाइट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल थीं।

शिविर में 70 वर्ष आयु के दो बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड का निस्तारण किया गया। वहीं, श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के आधार पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 78 जरूरतमंद बुजुर्गों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।


बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरसवां में 192वें बॉयज यूथ क्लब और 132वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब के सदस्यों को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं।


शिक्षा को प्रोत्साहन देने के क्रम में परी यादव, सलोनी कुमारी, अभिनव गुप्ता और प्रज्ञा पांडेय को साइकिलें वितरित की गईं। यह पहल विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।


डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि जनप्रतिनिधित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता की समस्याओं को नियमित रूप से सुनना, उन्हें समझना और समाधान तक पहुंचाना जनप्रतिनिधि की निरंतर जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर सप्ताह जनता से सीधा संवाद और समाधान का माध्यम बनाया गया है।


‘आपका विधायक, आपके द्वार’ के माध्यम से हर सप्ताह टीम राजेश्वर जनता के बीच पहुंच रही है, जिससे सरोजिनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं की पहचान, उनकी सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments