Ticker

6/recent/ticker-posts

राजधानी लखनऊ, 3 सितम्बर 2026। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) द्वारा आज गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में भव्य ‘शिक्षक दिवस समारोह

सी.एम.एस. शिक्षकों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’, एक करोड़ से अधिक के पुरस्कारों से हुए सम्मानित

उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की जरूरत—राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

राजधानी लखनऊ, 3 सितम्बर 2026। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) द्वारा आज गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में भव्य ‘शिक्षक दिवस समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. के शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की नगद धनराशि एवं उपहारों से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अमेरिका के सिएटल में भारत के महावाणिज्यदूत श्री प्रकाश गुप्ता, आई.एफ.एस. विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शिक्षा में संस्कार और चरित्र निर्माण जरूरी—डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, परम्पराओं और सद्गुणों का विकास भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सी.एम.एस. शिक्षकों की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों ने विद्यालय के साथ-साथ लखनऊ का नाम भी गौरवान्वित किया है

घउविशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सामाजिक विकास में शिक्षकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में विद्यार्थियों में जीवन-मूल्यों, संस्कारों और मानवीय गुणों के विकास पर विशेष जोर देने का आह्वान किया।

शिक्षक समाज के भाग्यविधाता—डा. भारती गांधी

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के भाग्यविधाता हैं। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. के शिक्षक पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।


समारोह में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों के उत्कृष्ट शिक्षकों, विषयवार सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों, कैम्ब्रिज सेक्शन के श्रेष्ठ शिक्षकों तथा बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले कैम्पसों की प्रधानाचार्याओं को नगद पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट आई.सी.एस.ई. कैम्पस, बेस्ट आई.एस.सी. कैम्पस, बेस्ट स्पोर्ट्स कैम्पस, बेस्ट स्विमिंग कैम्पस और बेस्ट म्यूजिक कैम्पस को भी सम्मानित किया गया।


3000 से अधिक शिक्षकों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’


शिक्षक दिवस समारोह से पहले सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाला। मार्च के माध्यम से भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण तथा विद्यार्थियों को मानवीय एवं नैतिक गुणों से युक्त बनाने की पुरजोर अपील की गई।


कार्यक्रम में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आकर्षक शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


सी.एम.एस. हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि चरित्र निर्माण मार्च का उद्देश्य समाज में यह संदेश पहुंचाना है कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में चरित्र, संस्कार, मानवीय संवेदनाएं और जीवन-मूल्यों का विकास भी उतना ही आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments