Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 4 सितंबर 2026दिन शुक्रवार को वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड 18 के बदाली खेडा ( मानव जागृति इंटर कॉलेज के पास) कौशल रावत के घर से लेकर महिमा के घर होते हुए श्री लाल सिंह जी के मकान तक लगभग 110 मीटर लंबी 4 मीटर चौंडी

 पार्षद रामनरेश रावत ने पार्षद निधि से इंटरलॉकिंग सड़क व नाली के सुधार कार्य का किया शिलान्यास 

आज दिनांक 4 सितंबर 2026दिन शुक्रवार को वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड 18 के बदाली खेडा ( मानव जागृति इंटर कॉलेज के पास) कौशल रावत के घर से लेकर महिमा के घर होते हुए श्री लाल सिंह जी के मकान तक लगभग 110 मीटर लंबी 4 मीटर चौंडी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली के सुधार कार्य का शिलान्यास माo महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, व माoविधायक डा.राजेश्वर सिंह जी, के दिशा निर्देश एवं आशीर्वाद से पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के द्वारा किया गया शुभारंभ l

इस सड़क के कार्य को पूजा कार्य करवा कर कौशल रावत जी व विनय वर्मा बूथ अध्यक्ष से नारियल फोड़वाकर तथा आलोक श्रीवास्तव सेक्टर संयोजक व फूलचंद से फाड़वा मरवा कर कार्य का शुभारंभ कराया गया l

पार्षद रामनरेश रावत जी तथा उनकी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लोग एवं बदाली खेडा कॉलोनी के काफी लोगो एवं गणमान्यो की उपस्थिति में निर्माण कार्य शुरू कराया गया 

पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया की यह बदाली खेडा कि वर्षों से यहाँ की नाली सड़क टूटी जर्जर पड़ी हुई थी  जिसके कारण घरों का गंदा पानी टूटी पड़ी नालियो से उबर खबर पड़ी सड़क पर सदैव दैनिक उपयोग का गंदा पानी भरता रहता था जिससे लोगो को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था  जोकि बिना बरसात के समय भी गंदे पानी से निकाल कर लोगो को आना-जाना पड़ता था लेकिन अब नाली और रोड बन जाने से बदाली खेडा के इस मोहल्ले के निवासियों के लिए आवागमन का रास्ता सुगम हो सकेगा जो कि अब  पार्षद जी के अथक प्रयासों से माo महापौर जी के आशीर्वाद से पार्षद निधि से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से रोड एवं नाली का सुधार कार्य होने जा रहा है जिसके लिए बदाली खेड़ा निवासियों की तरफ से पार्षद प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने आप सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जैसे की :-


माo सांसद राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री भारत सरकार, माo विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह जी, व माo महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माo डा.नीरज सिंह जी,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार जी, तथा पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के अथक प्रयास एवं सहयोग तथा आशीर्वाद से इस बदाली खेडा के मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली सुधार कार्य की सौगात देने के लिए आप सभी लोगो को कॉलोनी के समस्त निवासियों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार

 

 शिलान्यास के कार्यक्रम में रामकुमार गौतम, रितेश दुबे बूथ अध्यक्ष, महिमानंद, तौहिद, दीपक गुप्ता, प्रिंस, आशीष, रामनरेश कुमार, छोटेलाल, संजय, शुभम, राकेश, राजेश,बाबूलाल आदि बदाली खेडा कॉलोनी के निवासी एवं आसपास के भाजपा मंडल कार्यकर्ता के लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments