Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर प्रथम। आज दिनांक 4/9/26 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज अपने वार्ड क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर

जन्माष्टमी पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने मंदिरों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

सरोजिनी नगर प्रथम। आज दिनांक 4/9/26 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज अपने वार्ड क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिरों एवं आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पार्षद जी ने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी तथा स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

अपने उद्बोधन में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और वार्ड में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह स्वयं व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments