Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8 में श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और

 श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

भव्य झांकियों और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

सरोजिनी नगर लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8 में श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनोहारी झांकियों, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और बालाजी महाराज के भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण किया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद बधाई गीतों का आयोजन हुआ तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

श्री बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज के साथ श्री भैरव जी कप्तान, श्री प्रेतराज सरकार, श्री जागेश्वर महादेव, शिव परिवार और ब्रह्मदेव महाराज विराजमान हैं। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।


संकट निवारण के लिए प्रसिद्ध है मंदिर


श्री बालाजी मंदिर के महंत एवं श्री बालाजी संकट मोचन धाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तीर्थराज त्रिपाठी ने बताया कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन करते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है और हजारों भक्त बालाजी महाराज के समक्ष अपनी अर्जी लगाते हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर संकट निवारण के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं और विभिन्न परेशानियों के समाधान की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि बालाजी महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना से उन्हें मानसिक शांति और अपने कष्टों से राहत मिलती है। कई श्रद्धालु यह भी बताते हैं कि मंदिर में आने और बालाजी महाराज की आराधना करने के बाद उनके जीवन की अनेक परेशानियां दूर हुई हैं।

मंदिर में पुजारी के रूप में आयुष बाजपेई कई वर्षों से श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कर रहे हैं।


ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं


जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में श्री बालाजी संकट मोचन धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान गुरुजी, उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह उर्फ स्वतंत्र, मुख्य सचिव दिनेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमन सिंह चौहान उर्फ उत्तम, सचिव हिमांशु मिश्रा, सचिव धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी रामराज, तथा ट्रस्ट के सदस्य यशवीर सिंह, आलोक सिंह उर्फ मामा, आशीष सिंह चौहान, शुभम राजपूत, संतोष उपाध्याय, विशाल राजपूत, आशीष सिंह, हर्षित दुबे, विजय गुप्ता, महाबली, रोहित मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा और अनमोल सिंह सहित बड़ी संख्या में बालाजी भक्त मौजूद रहे।


कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने देर रात तक भजन-कीर्तन और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण और बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

0 Comments