Ticker

6/recent/ticker-posts

सिद्धपीठ कुरुड़ में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के समापन अवसर पर आज *जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* कुरुड़

 मां नन्दा के दरबार में डीएम-एसपी ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं नन्दा जात यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सिद्धपीठ कुरुड़ में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के समापन अवसर पर आज *जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* कुरुड़ पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम के समापन में प्रतिभाग करने के साथ ही सिद्धपीठ में मां नन्दा के दर्शन किए।

इस दौरान प्रचलित श्री राजराजेश्वरी मां नन्दा जात यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन एवं यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भीड़ प्रबंधन एवं मेले से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ग्राम सभा चरबंग के सिलवाणी पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट के साथ मां नन्दा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नन्दा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने और यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र रावत, नायब तहसीलदार राकेश देवली सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments