Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी
Showing posts from April, 2025Show All
 वहीं पर सरोजिनी नगर बार एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद प्रताप शुक्ला ने बताया भगवान परशुराम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। वे ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र थे. इनका मूल नाम राम था, लेकिन जब इन्हें भगवान शिव से परशु (कुल्हाड़ी) मिला, तब से इन्हें परशुराम कहा जाने लगा. परशुराम को न्याय और क्रोध के देवता के रूप में जाना जाता है.
लखनऊ पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ कृष्णा नगर लखनऊ ने महिला कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें महिला व्यापारियों को क्षेत्रीय पार्षद गीता देवी के द्वारा सम्मानित किया गया व बैठक में मौजूद महिला व्यापारियों को विभिन्न पदों से नवाजा गया
सवर्ण युवा महासभा  राष्ट्रीय कार्यालय गौरी विहार लखनऊ में आज चिरंजीव भगवान परशुराम जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी कृष्णा नगर निवासी सुमन श्रीवास्तव को कैंट लखनऊ का विधानसभा संयोजक मनोनीत किया गया।
लखनऊ।* सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक बार फिर अपनी स्पष्टवादिता से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले और उसके बाद की राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर डॉ. सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीखा ट्वीट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और वोटबैंक की घृणित राजनीति करने का आरोप लगाया है।
लखनऊ, 28 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू तीर्थयात्रियों की निर्मम हत्या से समस्त हिंदू समाज अत्यंत आहत और क्षुब्ध है। इस अमानवीय घटना के विरोध में आज लखनऊ के बांग्ला बाजार चौकी क्षेत्र में एक विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज क्षेत्र मंत्री श्री संजय गुप्ता जी ने झूलेलाल मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर शुभम सिटी रोड से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान नागरिकों ने सड़क की वर्तमान स्थिति, सुधार कार्यों की आवश्यकता तथा क्षेत्र में हो रही परेशानियों को मंत्री जी के समक्ष रखा।
खीरी। प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को कट्टैया किशनपुर स्थित रेंजर्स कार्यालय प्रांगण में आयोजित पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम के चौथे चरण (4.0) में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान 17 स्थानीय विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों के बीच इंटर-स्कूल क्विज तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी विकसित हो सके। इस दौरान थारु समाज की महिलाओं ने पारम्परिक शिल्प कृतियों का प्रदर्शन भी किया।
लखनऊ : हर नागरिक तक जनसुविधाओं का सहज लाभ पहुंचाने, जन समस्याओं का त्वरित समाधान करने और हर गांव के मेधावियों तक प्रोत्साहन और सम्मान पहुँचाने के उद्देश्य के साथ सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विगत 117 सप्ताह से विभिन्न गांवों में 'आपका विधायक आपके द्वार' जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
लखनऊ, हर विषय पर अपनी स्पष्ट, निर्भीक और प्रखर राय रखने वाले सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किए। एक्स के माध्यम से जारी अपने प्रभावशाली और तथ्यात्मक संदेश में डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अद्वितीय, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता जी के साथ कई प्रमुख क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहे, जिनमें श्री जेपी कुशवाहा, श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, श्री दुर्गा यादव, राजेश तिवारी श्री दीपक यादव, सर्वजीत पाठक एवं श्री संजीव कुमार सिंह शामिल थे। सभी ने महापौर जी से आत्मीय भेंट की और उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता प्रकट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नरेरा बेंती के शनि मंदिर में सात दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि निखिल त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी और भाजपा नेता विनय दीक्षित ने शनि भगवान की पूजा करके किया।
सरोजिनी नगर लखनऊ. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।सरोजनी नगर
ऐसे समय में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उनके लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आए। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता डॉ. सिंह ने न सिर्फ इन परेशान आवंटियों की समस्याएं सुनीं, बल्कि उन्हें भरोसा दिलाया कि हर हाल में उन्हें न्याय मिलेगा।
91 बटा० दुत कार्य बल द्वारा बिजनौर स्थित प्राथमिक विद्यालय माती-1 व माती-2 बिजनौर, सरोजनीनगर मे सिविक एक्शन एंड आउटरिच कम्युनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री जीतेन्द्र कुमार ओझा, कमाण्डेट-91 बटा० ने बच्र्चों को जागरूक करते हुए कहा कि
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना स्थित आवास पर रविवार को "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के विषय पर एक विचारोत्तेजक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में भारत की चुनावी प्रणाली में सुधार के लिए प्रस्तावित "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की अवधारणा पर गहन चर्चा हुई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या और महनगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।
लखनऊ।राजनीति में संकल्प और सेवा जब एक साथ चलते हैं, तो बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की फ्लैगशिप सामाजिक पहल “ताराशक्ति केंद्र” इसका जीवंत प्रमाण है। शनिवार को आशियाना स्थित विधायक आवास पर आयोजित एक समारोह में विधायक द्वारा 30 सेंटर संचालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारते हुए स्वावलंबन की सच्ची मिसाल पेश की है।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल हिल्टन में शुक्रवार को दैनिक जागरण समूह द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक 'दि ट्रेलब्लेज़र्स' का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने कॉफ़ी बुक टीम को बधाई कहा जागरण कॉफी टेबल बुक ज्ञान और रूपात्मकता का संगम है। यह रघुराय, ए.एल.बशम, नेशनल जियोग्राफिक को फोटोग्राफी आधारित सर्वश्रेष्ठ कॉफ़ी बुक्स में से एक है। दैनिक जागरण समूह की प्रसंशा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा की जागरण समूह  संस्थापक पूर्णचंद्र गुप्ता के विजन को आगे लेकर जा रहे हैं, वर्ष 1942 में स्थापना के समय से ही, दैनिक जागरण जनमत से जवाबदेही तक, जागरूकता से जनजागरण तक न केवल देश की सबसे बड़ी आवाज़ है, बल्कि यह समाज का दर्पण भी है।
Load More That is All