Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। आज दिनांक 27/8/26 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में महिलाओं को माननीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं को साड़ी वितरण, माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी का किया धन्यवाद

लखनऊ। आज दिनांक 27/8/26 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में महिलाओं को माननीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने सहभागिता की और रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने किया विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह का धन्यवाद

अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है। साथ ही यह मातृशक्ति के सम्मान और उनके प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान एवं उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


माननीय पार्षद जी ने महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण के लिए माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नगर विधानसभा में विधायक जी ने बहनों को साड़ी देकर महिला सम्मान से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया है माननीय विधायक जी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से क्षेत्र में जनहित और महिला सम्मान से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।


इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी ने भी अपने उद्बोधन में रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे।


कार्यक्रम के दौरान विमला सिंह, फूल कुमारी, रिंकी, अनीता, सोनम, सीता कांति, किरण, संतोषी, अनीता, निशा, रेखा, सोनी, शशि, सीता, मीणा, सीमा, रीता, रेखा, भारती सहित कई महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया।


साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी का आभार जताया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की आत्मीयता, महिला सम्मान और सामाजिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments