Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी
Showing posts from August, 2025Show All
सरोजिनी नगर 30 अगस्त 2025 – आज कल्याण मंडप में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर सरोजिनी नगर वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता ने माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल को एक ज्ञापन सौंपा।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध विहार योजना में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन व्यवस्था को नई मजबूती देगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएगा। करीब 50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन 2618.59 वर्ग मीटर क्षेत्रफल
राजधानी लखनऊश्री राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 29.08.2025 को विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों एवं दुर्घटना में विकलांग पुलिस कर्मियों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज (च्ैच्) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
लखनऊ । शहीद पथ स्थित अवध शिल्पग्राम में वृहस्पतिवार को 3 दिवसीय फ़ूड एंड बेकरी एक्पो -2025 की शुरुआत हुई। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने फीता काटकर एक्सपो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सभी स्टाल का अवलोकन किया, उद्यमियों, उद्योगपतियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विस्तृत सोशल मीडिया विचारों में कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण राजनीति को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी, भारत में मुस्लिम तुष्टिकरण की जननी है। आज़ादी से पूर्व ही कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति का बीज बो दिया था और स्वतंत्रता के बाद उसे संस्थागत रूप दे दिया।"
आज सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने दरोगा खेड़ा कॉलोनी, मक्का खेड़ा, राम विहारकलोनी और हैंडलआमौसी क्षेत्र में बनी हुई सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई और जलनिकासी जैसी समस्याओं का जायज़ा लिया।
काकोरी। काकोरी में एलडीए की  उद्योग नगर योजना के तहत अधिग्रहित किए जा रहे गांवों के  किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाने ,उचित मुआवजा व किसानों की सहमति पर जमीन का अधिग्रहण समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरना में एलडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे ।।एसडीएम एलडीए को किसानों ने मांग पत्र सौंपा ।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने आज *केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं संगठन की तरफ से मांग पत्र सौंपा*।
लखनऊ, मलिहाबाद। ग्राम पंचायत ढेढेमऊ में मंगलवार को परंपरागत भव्य दंगल मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित हरियाणा, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, गाजियाबाद आदि से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी ताकत और कुशलता का प्रदर्शन किया।
लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में भव्य 25 किमी लंबी बाइक रैली निकाली गई। बंथरा से शुरू हुई इस यात्रा में हज़ारों युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए बारिश की परवाह किए बिना देशभक्ति का अद्भुत उत्साह दिखाया। डॉ. सिंह स्वयं बुलेट पर सवार होकर युवाओं को प्रेरित करते रहे। रैली ट्रांसपोर्ट नगर, तेलीबाग, बंगला बाज़ार होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम, कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी पहुँची।
लखनऊ। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी ने आज सफाई सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा गंदगी की किसी भी तरह की शिकायत को पूरी तरह खत्म करना था।
मलिहाबाद। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम ढेढेमऊ जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य केंद्र पर 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास या साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह ठीक 10 बजे ग्राम प्रधान चंद्रशेखर कनौजिया एवं एनम रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया
लखनऊ। लेडी फ़ातिमा चिल्ड्रेन एकेडमी, बुनियाद बाग़ में आज़ादी का जश्न (*जश्न-ए-आज़ादी*) देशभक्ति और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस की भावना को समर्पित था और इसमें लखनऊ की **गंगा-जमुनी तहज़ीब** — हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सम्मान की जीवंत मिसाल — को खूबसूरती से उजागर किया गया।
माल । उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में मंगलवार को रहीमाबाद मंडल अध्यक्ष नेकपाल यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा।भारत मां के जयकारो से गूंजा क्षेत्र।
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे देश भक्ति कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को राजधानी लखनऊ की एलडीए कॉलोनी स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम में “तेरी मिट्टी – सेलेब्रेटिंग तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहीं। देश भक्ति के गीतों से सजी इस संगीतमयी संध्या की शुरुआत  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी और डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गयी।
लखनऊ,  सरोजनी नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत के नेतृत्व में आज भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रामचौरा पार्टी मंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर गढ़ी चिंनौटी स्थित चाँदे बाबा तालाब मंदिर पर संपन्न हुई।
लखनऊ। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को AIM Media House ने अपनी प्रतिष्ठित सूची “India’s 100 Most Influential People in AI – 2025” में 11वाँ स्थान प्रदान किया है। यह सम्मान उन दूरदर्शी नेताओं को दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Load More That is All